44.14 लाख रुपये तक के प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों का  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हुआ अभिनंदन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में 44.14 लाख रुपये तक के प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों का आज विश्वविद्यालय परिसर में अभिनंदन किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने कहा कि शानदार प्लेसमेंट कामयाबी की उस दास्तान का गवाह है जो सुनहरे ख्वाबों को सच में बदल रही है। यह उच्च शिक्षा का हब बनने की दिशा में कुमाऊं और उत्तराखंड की एक बड़ी उपलब्धि है।

बरेली रोड स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कैम्पस में आयोजित समारोह में आज भीमताल परिसर के बीटेक कम्प्यूटर साइंस के 2022 बैच के छात्र प्रजवल पांडेय निवासी हल्दवानी और हिमांशु भट्ट निवासी मेहरा गांव,भीमताल का अभिनंदन करने के साथ ही उन्हें 50-50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इन दोनों का दुनिया की मशहूर कम्पनी अमेजॉन ने 44.14 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुयन कर लिया है। समारोह में यूनिवर्सिटी के भीमताल कैम्पस के बीटेक के छात्र तनुज मेहता का भी अभिनंदन करने के साथ उन्हें 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया।अमेजॉन में प्लेसमेंट पाने वाले हिमांशु भट्ट के पिता दिनेश चंद्र भट्ट बि जनेस करते हैं। हिमांशु ने इस प्लेसमेंट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ये सच में सपनों के हकीकत में बदलने का ऐसा अहसास है जिसने सब कुछ बदल दिया। ग्राफिक एरा ने सही दिशा दिखाने के साथ ही वो सब सिखाया जो प्रतिस्पर्धा में आगे निकालने की राह खोलता है। अमेजॉन में ही 44.14 लाख रुपये का पैकेज पाने वाले गैस गोदाम रोड हल्द्वानी के प्रजवल पांडेय ने कहा कि जब उसने बीटेक में एडमिशन लिया, तब तक वह बहुत दुविधा में था कि क्या करे और क्या न करे ? एक बार दिल्ली में एडमिशन लेकर लौट चुका था। ऐसे मुश्किल समय में ग्राफिक एरा के शिक्षकों ने सही राह दिखाई और उस राह पर आगे बढ़ने में मदद की। नतीजा यह निकला कि सैमसंग, इंफोसिस, जीस्केलर समेत पांच कम्पनियों ने उसे प्लेसमेंट का ऑफर दे दिया। प्रजवल के पिता श्गदीश पांडेय पूर्ति विभाग से सेवानिवृत हैं। विकास भवन क्षेत्र, भीमताल निवासी तनुज का सैमसंग में 20 लाख के पैकेज पर चयन हो गया है। उनके पिता चंदन सिंह मेहता लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत है। तनुज मेहता ने कहा कि सथ बीटेक के लिए दूर-दूर जाते थे, उसके घर के पास ग्राफिक एरा का खुलना और उसे दाखिला मिलता उसका लक था। ग्राफिक एरा ने अपनी शिक्षा को उद्योग जगत से इस तरह जोड़ दिया है कि जिंदगी के रंग ही बदल गये है। उसका सैमसँग के अलावा टीसीएस, इयोलाइड, पसैचियर समेत छह कम्पनियों में प्लेसमेंट हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात दीवार निर्माण के दौरान पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत 

गौरतलब हो कि ग्राफिक एरा से इस सत्र में 50.17 लाख रुपये तक के पैकेज पर को प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। विश्वविख्यात कम्पनी अमेजॉन ने ग्राफिक एरा के 14 और छात्र-छात्राओं को 44.14 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुन लिया है। इनमें ग्राफिक ग्राफिक एरा हिल. यूनिवर्सिटी के भीमताल कैम्पस के छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। इससे पहले 2022 मैच की शिवी अग्रवाल को माइक्रोसॉफ्ट 50.17 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट ऑफर दे चुकी है। साथ ही प्रसिद्ध कम्पनी टेक्सास इंस्ट्यूमेंट्स ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून परिसर के बीटेक कम्प्यूटर साइंस के छात्र लक्ष्य गुप्ता को 33.36 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुन लिया है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष डॉ कमल धनशाला ने कहा कि बीटेक के साथ ही दूसरे कोर्स से भी जिस तरह एक से बढ़कर एक प्लेसमेंट हो रहे हैं. वह छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के साथ ही स्वर्णिम भविष्य के सपनों को नई उम्मीदों से जोड़ता है। छात्र-छात्राओं को बड़ी कम्पनियों में अच्छे प्लेमेंट दिलाने के साथ ही ग्राफिक एरा के परिसर उन्हें अपनी कम्पनी स्थापित करने के लिए भी तैयार कर रहे हैं। ग्राफिक एरा के सबसे नये हल्दवानी परिसर से भी प्लेसमेंट का शानदार आगाज हो गया है। हल्द्वानी से अभी एमबीए और एमसीए का पहला बैच निकला है। इनके छात्र-छात्राओं चेतना ब्रजवासी, दीपांशु पांडेय, भावना बोरा, अर्थुमान चांद, पंकज भट्ट, कमलेश सिंह आदि नौ लाख रुपये तक के पैकेज पर प्रमुख कम्पनियों में चुन लिये गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में वाल्मीकि शोभायात्रा और वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन, 26 अक्टूबर तक बदले रहेंगे कई रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhimatal news Graphic Era Hill University felicitated students who got placements up to Rs 44.14 lakh Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राशन कार्ड धारकों के लिए आखिरी मौका : 15 नवंबर तक कराएं ई-केवाईसी, वरना निरस्त हो सकती है यूनिट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।  जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में वाल्मीकि शोभायात्रा और वीकेंड पर ट्रैफिक डायवर्जन, 26 अक्टूबर तक बदले रहेंगे कई रूट; घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर सोमवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसे देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वहीं, वीकेंड पर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटकों और यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 24 और 25 अक्टूबर को भी […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़ : पुलिस ने मकान में छापा मार महिला समेत चार लोगो को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार मामले में संस्कृति लोक कॉलोनी में छापेमारी कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3500 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।  पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्कृति लोक कॉलोनी की […]

Read More