रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामनगर। यहां गुरुवार (आज) सुबह जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद की गई। दोनों संरचनाएं सांवल्दे और बसई क्षेत्र में स्थित थीं।
 
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से करीब दो सप्ताह पहले संबंधित धार्मिक संरचनाओं को लेकर सर्वे किया गया था और नोटिस चस्पा किए गए थे। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रशासन ने दोनों संरचनाओं को अवैध मानते हुए हटाने की कार्रवाई की।
 
एडीएम विवेक राय ने बताया कि एसडीएम गोपाल चौहान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र में स्थित धार्मिक संरचनाओं का सर्वे किया था। इस दौरान संबंधित संरचनाओं पर नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को सांवल्दे और बसई स्थित दो मजारों को हटाया गया।
 
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर कथित अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में प्रदेशभर में 602 अवैध मजारों को ध्वस्त किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह चुके हैं। सरकार का कहना है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: administrative action following the expiry of the notice period Devbhoomi News government land Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad ramnagar news Two shrines (mazars) built on government land in Ramnagar have been demolished; the administration took action after the notice period expired. Uttarakhand News two shrines demolished उत्तराखण्ड न्यूज दो मजारें ध्वस्त नोटिस की अवधि पूरी होने पर प्रशासनिक कार्रवाई रामनगर न्यूज सरकारी भूमि

More Stories

उत्तराखण्ड

काठगोदाम: थार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक-युवती घायल; पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काठगोदाम। यहां ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार (आज) एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर: 7 वाहन क्षतिग्रस्त, युवक घायल; चालक समेत 4 फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। कृषि विभाग से संबंधित एक सरकारी बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। कोसी बैराज के पास मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में जान गंवाने वाला भावेश जोशी अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जवान […]

Read More