नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान इस्लाम के झोपड़ी के पास,बनभूलपुरा क्षेत्र से अभियुक्त विशाल पाल पुत्र मनोज पाल, निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल, उम्र 20 वर्ष को 8.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर 183 /2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल दिलशाद अहमद सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शहर के गौला फ्लाईओवर पर शुक्रवार (आज) शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। महीनों की मोहलत, नोटिस और चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर आखिरकार प्रशासन का बुलडोजर चल गया। तीनपानी से नरीमन चौराहे होते हुए काठगोदाम तक सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत प्रशासन और यूयूएसडीए की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाया। प्रशासन ने साफ […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने भारतीय वन सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र शासन को भेज दिया है। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के […]