कांग्रेस पर धामी का बड़ा हमला : ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अभियान का पहला चरण 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत 31 अक्टूबर को श्रीनगर, 2 नवंबर को देहरादून और 3 नवंबर को रुद्रपुर में पदयात्राएं निकाली जाएंगी। देहरादून की पदयात्रा में 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। इसके बाद प्रदेश के सभी 13 जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  10 दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन में महाराज श्री के दर्शनार्थ व दिव्य प्रवचन सुनने उमड़ा अपार जनसैलाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनादेश का सम्मान नहीं करती और जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से कांग्रेस लगातार चुनावी हार का सामना कर रही है। लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है और विपक्ष को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय उचित मंच पर अपनी आपत्तियां रखनी चाहिए।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर उठ रहे सवालों पर धामी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पर आपत्ति है तो उसे नियमानुसार उठाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने वोट का उल्लेख करते हुए कहा, “मेरा तीन जगह से वोट हटाया गया आज खटीमा में है। शुद्धिकरण किया गया। इसमें क्या बुराई है।” उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशैली और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: थार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक-युवती घायल; पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

धामी ने त्योहारों के दौरान विरोध प्रदर्शनों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दीपावली के समय बाजारों में कारोबार बढ़ता है और बाजार प्रभावित होने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी जागरूक है और सरकार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर: 7 वाहन क्षतिग्रस्त, युवक घायल; चालक समेत 4 फरार  

रेखा आर्या प्रकरण पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और किसी भी दोषी को बचाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम कर रहा है।वहीं, दलेर मेहंदी प्रकरण पर उन्होंने कहा कि वह मिका और दलेर मेहंदी से बात करेंगे। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भाजपा का अभियान जनता के बीच जाकर कथित भ्रामक प्रचार की वास्तविकता सामने रखने और लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ‘Save Democracy – Eliminate Anarchy’ campaign dehradun news Devbhoomi News Dhami’s major attack on the Congress: Announces ‘Save Democracy Eliminate Anarchy’ campaign; Uttarakhand News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad political strike against the Congress Pushkar Singh Dhami उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पर राजनीतिक प्रहार देहरादून न्यूज पुष्कर सिंह धामी लोकतंत्र बचाओ -अराजकता हटाओ अभियान

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में सरकारी भूमि पर बनीं दो मजारें ध्वस्त, नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन की कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। यहां गुरुवार (आज) सुबह जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी दो अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद की गई। दोनों संरचनाएं सांवल्दे और बसई क्षेत्र में स्थित […]

Read More
उत्तराखण्ड

काठगोदाम: थार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक-युवती घायल; पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    काठगोदाम। यहां ग्राम सभा लमजाला में गुरुवार (आज) एक थार वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर: 7 वाहन क्षतिग्रस्त, युवक घायल; चालक समेत 4 फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। कृषि विभाग से संबंधित एक सरकारी बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े सात वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि पांच स्कूटी और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। […]

Read More