बंदरों को पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग टीम ने पहुंचाया रेंज कार्यालय

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज नागदेव के अणेथ गांव में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि पिंजरा बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया था। जिसमें बुधवार तड़के गुलदार फंसा हुआ मिला। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेंज कार्यालय पौड़ी पहुंचाया।

पौड़ी रेंज नागदेव के कल्जीखाल ब्लॉक के अणेथ गांव में एक गुलदार पिंजरे में फंस गया। ग्राम प्रधान पल्ली मल्ली जयवीर सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिछले महीने 28 मार्च को अणेथ गांव में पिंजरे लगाए गए थे। इन पिंजरों में वन विभाग की टीम द्वारा कई बंदरों को पकड़ा भी गया। इसके बाद भी क्षेत्र में पिंजरे लगाए गए थे। बताया कि बुधवार तड़के ग्रामीणों ने अणेथ गांव में लगे पिंजरे में एक गुलदार को फंसा हुआ मिला। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने गुलदार फंसे होने की सूचना वन विभाग को दी। पौड़ी रेंज नागदेव के वनाधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि अणेथ गांव में गुलदार फंसे होने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार का मेडिकल करवा दिया है। मेडिकल के बाद गुलदार को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई। वहीं ग्राम प्रधान जयवीर सिंह ने बताया कि गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। आए दिन ग्रामीणों को गुलदार दिखाई देता है। कहा कि करीब एक सप्ताह पहले ही पल्ली मल्ली गांव में दो कुत्तों और एक बकरे को उठा ले गया। उन्होंने गांव में अन्य गुलदारों को भी पकड़ने की मांग उठाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: forest department team reached the range office Guldar imprisoned in a cage to catch monkeys Pauri gadwal news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More