दस वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से बरामद किया बच्ची का शव  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। यहां गुलदार ने 10 साल की बालिका को अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने बालिका का शव गन्ने के खेत से बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्यवाही की है। 

जानकारी देते हुए प्रतापपुर चैकी इंचार्ज विजेंदर कुमार ने बताया कि गुरुवार की देर शाम वासुदेव जोशी की 10 साल की बेटी आनंदी जोशी निवासी चेतुआखेड़ा देवीपुर डेमपार अचानक लापता हो गई। बेटी लापता होने पर परिजन उसे खोजते रहे लेकिन वह कही नहीं मिली। धीरे-धीरे खबर पूरे गांव में फैल गई। इसे बाद ग्रामीणों ने खेतों में खोजबीन की। गन्ने के खेत से तेंदुए के गुर्राहट की आवाजें आने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दी। जैसे ही ग्रामीण गन्ने के खेत में घुस तो वहां बालिका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों आहट सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। प्रधान रमेश यादव ने बालिका का गन्ने के खेत में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर की टीम और पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका के शरीर पर पंजों के निशान हैं। जिससे पता चल रहा है कि तेंदुए के हमले में बालिका की मौत हुई है। बालिका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ तेंदुए को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar made a ten-year-old girl a morsel nanakmatta news US nagar news Uttrakhand news villagers recovered the body of the girl from the sugarcane field

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More