हल्द्वानी के फतेहपुर में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

महिला पर मौत के बाद प्रदर्शन करते स्थानीय लोग

हल्द्वानी। यहां फतेहपुर रेंज में आज एक बार फिर गुलदार ने महिला को निवाला बनाया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत के साथ ही आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर भेजने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार, गोली और मौत: दो जिंदगियां खत्म, इलाके में सनसनी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव के ही पास रहने वाले खीमानंद की 65 वर्षीय पत्नी घास लेने के लिए जंगल की ओर जा रही थी। तभी फतेहपुर फोरेस्ट गेस्ट हाउस के पास गुलदार ने हमला कर महिला नंदी भट्ट को मार डाला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि गांव के लोग प्रभागीय वनाधिकारी को मौके पर, बुलाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि विभाग की ओर से रेंज अधिकारी पहुंचे हैं। उन्हें जनता की भावनाओं से अवगत करा दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Guldar made a woman a morsel in Fatehpur Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय इंटर कॉलेज की शिक्षिका पर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा।जिले के सल्ट में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बांगीधार में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि अनुशासन के नाम पर एक शिक्षिका ने कक्षा 12 के पांच छात्रों के बाल कैंची से काट दिए, उनकी स्कूल ड्रेस को ब्लेड से […]

Read More
उत्तराखण्ड

मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना […]

Read More
उत्तराखण्ड

हिमाचल प्रदेश से लंबे समय से फरार आरोपी देहरादून से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हिमाचल प्रदेश के एक वांछित आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी […]

Read More