रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के ब्लॉक जखोली में ग्राम मखेत के आश्रम तोक में मंगलवार रात गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला को मार डाला। ग्रामीणों द्वारा घटना पर रोष जताने के बाद मौके पर पहुंचे विभाग के आला अफसरों ने गुलदार को मारने के आदेश दे दिए।
वन आश्रम निवासी कैलाश सिंह बुटोला की पत्नी 65वर्षीय रामेश्वरी देवी मंगलवार रात घर के पास अकेली थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ दिवाकर पंत और वन क्षेत्राधिकारी (दक्षिणी) हरीश थपलियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को महिला का शव घर से दूर जंगल में मिला। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। कहना है कि 30 मई को पास के कांडा गांव में रूपा देवी को गुलदार ने निवाला बनाया था। मेहरगांव, ढुमकी, खरियाल और देवल में भी गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना था कि ठोस कदम नहीं उठाने पर भविष्य में और गंभीर घटनाएं हो सकती हैं। गुलदार के हमले की लगातार घटनाओं से लोगों में दहशत है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]