हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए किया अपना दावा पेश   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना दावा पेश किया है। संगठन चुनाव के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी के समक्ष भी उन्होंने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

बताते चलें कि उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इसी महीने होना है। अंदरखाने पार्टी के कई नेता इस पद के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इस बीच गजराज सिंह बिष्ट ने भी अपना आवेदन दिया है। बिष्ट इससे पहले पार्टी के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं और उनके आवेदन से अध्यक्ष पद की दौड़ दिलचस्प हो सकती है। संगठनात्मक चुनाव के लिए पार्टी की ओर से चुनाव अधिकारी बनाए विधायक खजानदास ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए गजराज सिंह बिष्ट का आवेदन मिला है। उन्होंने कहा कि पार्टी स्तर से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि का ऐलान होली के बाद किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी और प्रदेश में पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP state president post Haldwani Mayor Gajraj Singh Bisht Haldwani Mayor Gajraj Singh Bisht presented his claim for the post of BJP state president Haldwani news presented his claim uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More