हल्द्वानी। अल्मोड़ा के मर्चुला में बस दुर्घटना की हृदयविदारक घटना पर हल्द्वानी विधायक ने शोक ब्यक्त किया है। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि खबर से मैं गहरे आघात में हूं। इस हादसे में हुई जनहानि ने पूरे क्षेत्र को शोकमग्न कर दिया है। इस दुखद समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति और अपने श्री चरणों में स्थान दें, साथ ही घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।
मैं राज्य सरकार और प्रशासन से आग्रह करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। हमें एकजुट होकर इन कठिन क्षणों का सामना करना होगा और हर संभव प्रयास करना होगा कि पीड़ित परिवारों को मदद और संबल मिल सके।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]