हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को स्थानीय प्रशासन ने किया उन्हीं के घर पर नजरबंद

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नगर निगम और प्रशासन काफी दिनों से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, ऐसे में आज नगर निगम द्वारा बाजार क्षेत्र मछली बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाई कर रहा है, जिसका विरोध करने जा रहे हैं हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश को प्रशासन और पुलिस ने उंनको घर में नजरबंद कर दिया है और उनके घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूपेंद्र धौनी समेत कई थाने और चौकियों की प्रभारी कांग्रेस विधायक के घर पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवक के अपहरण के आरोपी पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुमित ह्रदयेश के समर्थन में उनके आवास पर जमे हुए हैं, कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जिनकी हल्द्वानी से हार हुई है, उन्हीं के इशारे पर नगर निगम प्रशासन गरीब लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है और उनके दुकानों को उजाड़ रहा है। सुमित का कहना है कि नगर निगम और प्रशासन पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह नगर निगम और प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हैं उन्होंने कहा की कई सारे ऐसे लोग हैं, जिनके घर या प्रतिष्ठान खुद अतिक्रमण की जद पर हैं पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, इसके बाद ही बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण पर कार्रवाई हो। फिलहाल कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अपने घर में समर्थकों के साथ मौजूद हैं और खुद को पुलिस से गिरफ्तार करने की बात कह रहे हैं, वह बाजार क्षेत्र में जाने को बोल रहे है लेकिन पुलिस और प्रशासन भी उनको घर से बाहर नही जाने दे रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के आढ़ती ने विवाद के चलते फंदे से झूल कर ली आत्महत्या   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां होलिका दहन के अगले दिन एक आढ़ती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखानी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी सवार नाबालिक युवकों ने दूसरे नाबालिक पर चाकू से हमला कर किया घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार नाबालिकों ने दूसरे नाबालिक को चाकू मार कर घायल कर दिया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम लगभग 6.00 बजे काठगोदाम रेलवे तिराहे के पास स्कूटी सवार दो नाबालिग लड़कों ने अचानक एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।    […]

Read More