हल्द्वानी विधायक ने नालों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने कल रात ऊफान में आए रकसिया नाले का निरीक्षण करते हुए कहा कि मौसम में हुए बदलाव के कारण पहाड़ों में हुई बारिश और काठगोदाम में मात्र 15 मिनट की बारिश से नाले का उफान में आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि लगातार बारिश होती रही तो इस नाले से विध्वंस बढ़ सकता है।
 
विधायक हृदयेश ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही हल्द्वानी के दो मुख्य नालों, कलसिया और रकसिया के सुधार के प्रस्ताव दे दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पिछले साल की आपदा का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल आई आपदा का प्रभाव सब ने देखा और सरकार द्वारा दिया गया मुआवज़ा बिलकुल निम्न था। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रभावित परिवारों की व्यक्तिगत मदद जितनी उन्होंने की सरकार को उससे 10 गुना ज़्यादा मदद कर उनको राहत पहुँचानी चाहिए थी, परंतु सरकार को उनके दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। मीडिया से बातचीत में विधायक हृदयेश ने सरकार से अपील की कि वह गहरी नींद से जागे और उनके द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को स्वीकार कर इन नालों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराए, ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े और जान-माल की हानि न हो। हृदयेश ने बताया कि इन नालों के कारण पूरा हल्द्वानी क्षेत्र प्रभावित होता है, जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। केनाल रोड स्थित देवखड़ी और जीएसटी ऑफिस के पास एक स्थानीय युवक के बहने की खबर को दर्दनाक बताते हुए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत युवक को खोजने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused the government of indifference Haldwani MLA visited the areas affected by drains and accused the government of indifference Haldwani news mla Sumit Hridayesh uttarakhand news visited the areas affected by drains

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More