हल्द्वानी नगर निगम द्वारा नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का किया गया विधिवत शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शहरवासियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में आज दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा किया गया।
 
आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को बेहतर, सुलभ और निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां डॉक्टरों एवं उनकी टीम द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाएगी।
 
इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने बताया कि आगामी समय में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह पहल शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करेगी।
 
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आरोग्य मंदिरों के माध्यम से आमजन को समय पर उपचार मिलेगा और बड़े अस्पतालों पर निर्भरता भी कम होगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Municipal Corporation Haldwani Municipal Corporation officially inaugurated two health centers in the city area Haldwani news Official inauguration of two health centers in the city area uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More