कार के गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत के साथ ही आधा दर्जन यात्री हुए घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के धरासू के मरगांव के पास कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत के साथ ही आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 06 जून 2025 कोथाना धरासू द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि चमियारी रोड पर मरगांव के पास एक छोटा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट चिन्यालीसौड़ से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। कार संख्या यूके 09-बी 6960 मारुति सुजुकी गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा जा रही थी जो कि मरगांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन में चालक सहित कुल 07 लोग सवार थे, जिनमें एक पुरुष (चालक), दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल थे। एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी जबकि अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा घायलों को गंभीर अवस्था में खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया जहां से उन्हें एंबुलेंस केमाध्यम से चिन्यालीसौड़ अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। घायलों में मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तहसील डुण्डां जनपद उत्तरकाशी (चालक), कविता देवी पत्नी गणेश मिश्रा उम्र -29 वर्ष, निवासी ग्राम गमरी तहसील चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी, नन्दनी पुत्री मंगल मोहन उम्र- 08 वर्ष, निवासी ग्राम गमरी चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी, दिव्यम पुत्र मंगल मोहन उम्र -06 वर्ष, निवासी ग्राम गमरी तहसील  चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी – देवान्श पुत्र गणेश मिश्रा उम्र 04 वर्ष निवासी ग्राम गमरी तहसील चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी, दीपक पुत्र गणेश मिश्रा उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम गमरी तहसील चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी घायल हो गए। मृतक महिला की शिनाख्त वन्दना देवी पत्नी मंगल मोहन मिश्रा उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गमरी तहसील चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a woman died A woman died and half a dozen passengers were injured when a car fell into a deep ditch Accident news car fell into a deep ditch half a dozen passengers were injured Uttarakashi news uttarakhand news आधा दर्जन यात्री घायल उत्तराकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज एक महिला की मौत कार गिरी गहरी खाई में दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More