लापता महिला का जंगल में मिला अधखाया शव, बाघ के हमले की आशंका पर गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

भीमताल।यहां शुक्रवार शाम को विकास खण्ड के सूर्या जाला तोल के जंगल में महिला का अधखाया शव मिला है। महिला के बाघ के हमले में मौत की आशंका है।घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वनविभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक प्रमुख डाॅ हरीश सिंह बिष्ट ने वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और, मृतक महिला के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है।

 

ग्राम प्रधान प्रियांशु ने बताया कि 45 वर्षीय हंसी देवी पत्नी लाल सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर ग्रामीणों ने जंगल में तलाश शुरू की। घर से करीब तीन से चार किमी दूर महिला का शव बरामद हुआ। महिला का एक पैर और एक हाथ वन्यजीव खा चुका था। क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में बाघ दिखाई दिया था। शव को जिस तरह से घसीटा गया है, उससे बाघ के हमले की आशंका है। 

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि शाम छह बजे ग्रामीणों की ओर से सूचना मिली थी। हमला किस वन्यजीव ने किया, इसकी जांच कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे रेंजर नितिन पंत ने बताया कि घटना के वक्त महिला जंगल में अकेली थी।हमला किस वन्यजीव ने किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्षेत्र में गुलदार देखे गए हैं, साथ ही बाघ की मौजूदगी भी हाल में दिखी है। हमलावर बाघ था या गुलदार इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भिजवा दिया गया है। क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। गश्त बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news Partially Eaten Body of Missing Woman Found in Forest; Enraged Villagers Protest Against Forest Department Amid Suspicions of Tiger Attack uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ग्रामीणों ने किया वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन जंगल में मिला अधखाया शव बाघ के हमले की आशंका भीमताल न्यूज लापता महिला

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More