हरिद्वार पुलिस ने लूटी गई बाइक व दो सोने की चैन के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो स्नैचरो को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो चैन स्नैचर दबोचे हैं। इन शातिर अपराधियों ने हरिद्वार में चैन स्नैचिंग की 02 घटनाओं को अंजाम को दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटी गई दो चैन बरामद की हैं। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को सेक्टर 3 भेल निवासी अशोक कुमार ने अज्ञात बाइक सवारों द्वारा उनकी माता जी के गले से सोने की चेन छीन कर भाग जाने व 16 जून को शिवालिक नगर निवासी उर्मिला पत्नी प्रभु दयाल द्वारा 02 अज्ञात बाइक सवारों द्वारा उनके गले से सोने की चैन छीन कर भाग जाने के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम कर रही रानीपुर व सीआईयू की संयुक्त टीम ने अनेकों सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर 02 चैन स्नेचरों को थाना क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटी गई 02 चैन के दबोचने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ अभिनव पुत्र सत्येंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम बलिया थाना भमोरा जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 31 वर्ष व जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र गोविंद राम कस्बा व थाना सुभाष नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान, उप निरीक्षक अमित नौटियाल, नंदकिशोर ग्वाडी, अर्जुन कुमार, कांस्टेबल दीप गौड, अजय कुमार, विवेक गुसाईं, महेंद्र तोमर, गंभीर तोमर, अर्जुन व सीआईयू टीम के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर, एएसआई सुंदरलाल, कांस्टेबल पदम सिंह, हरवीर सिंह, वसीम, नरेंद्र, त्रिभुवन, उमेश शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Haridwar police arrested two snatchers from western Uttar Pradesh with a looted bike and two gold chains Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More