अभिरक्षा में लिए बुजुर्ग को मृत अवस्था में बेस अस्पताल छोड़ भागे हरियाणा पुलिस के जवान, तहरीर पर गोपेश्वर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पांच व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में गोपेश्वर निवासी एक बुजुर्ग की मौत का मामला बेहद गंभीर मोड़ ले चुका है। मृतक की बेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में साफ आरोप लगाया है कि हरियाणा पुलिस के पांच जवान उनके पिता को जबरन उठाकर ले गए और बाद में बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया। इस दौरान घर से 25 हजार रुपये भी गायब कर दिए गए। मामले में गोपेश्वर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पांच व्यक्तियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, डकैती और गाली-गलौच की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार रविवार को गोपेश्वर के आदर्श कॉलोनी इलाके में रहनेवाले मृतक के घर पर हरियाणा पुलिस के पांच जवान पहुंचे। परिवार के अनुसार, वे बिना वर्दी के थे और उन्होंने जबरदस्ती बुजुर्ग को अपने साथ ले लिया। बेटी आशा देवी (सिंद्रवाणी, गौचर गांव निवासी) ने तहरीर में बताया कि पिता की जेब में 25 हजार रुपये थे, जो बाद में गायब पाए गए। घर में लूटपाट की गई और गाली-गलौच का सिलसिला चला। कुछ घंटों बाद बुजुर्ग को बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया गया। परिवार का आरोप है कि यह साफ तौर पर अपहरण, मारपीट और लूट का मामला है। मृतक की तबीयत पहले अच्छी थी, लेकिन हरियाणा पुलिस की कस्टडी के बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे चमोली जिले में आक्रोश फैला दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

आशा देवी ने गोपेश्वर कोतवाली में दर्ज तहरीर में घटना का जिक्र करते हुए लिखा कि “रविवार को हरियाणा पुलिस के पांच व्यक्ति मेरे पिता को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। बाद में उन्हें बेस अस्पताल में मृत अवस्था में छोड़ दिया गया। उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। घर में लूटपाट की गई और गाली-गलौच भी हुई।”

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने पुष्टि की कि आशा देवी की शिकायत के आधार पर अज्ञात पांच व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या), 364 (अपहरण), 395 (डकैती) और 504 (गाली-गलौच) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार से मुलाकात की। उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उत्तराखंड क्रांतिकारी दल के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण स्थानीय लोगों के साथ SP के कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में मांग की गई कि हरियाणा पुलिस के पांचों जवानों की तुरंत पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। उक्रांद नेता बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान पंकज पुरोहित, अशोक बिष्ट, धीरज राणा, महेंद्र नेगी, धीरेंद्र फरस्वाण समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

वहीं परिवार का कहना है कि बिना किसी सूचना के पिता को उठा लिया गया। मौत के बाद भी हरियाणा पुलिस ने स्थानीय प्रशासन को सूचना नहीं दी, लेकिन खुद फरार हो गई। अब उत्तराखंड पुलिस को हरियाणा के साथ समन्वय करके पूरे मामले का खुलासा करना होगा।परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि हरियाणा पुलिस के पांचों कर्मियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मृतक के 25 हजार रुपये की वसूली के साथ ही पूरे मामले की CBI जांच कराई जाए।

गोपेश्वर कोतवाली पुलिस अब हरियाणा पुलिस से समन्वय कर पांचों अज्ञात व्यक्तियों की पहचान कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Acting on a written complaint chamoli news crime news Death of an elderly man in Haryana Police custody; Haryana Police flee after leaving elderly man dead at hospital Haryana Police personnel fled after abandoning an elderly man who had been taken into custody in a deceased state at the Base Hospital the Gopeshwar Kotwali Police have registered an FIR against five unidentified individuals uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चमोली न्यूज बुजुर्ग को मृत अवस्था में अस्पताल छोड़ भागी हरियाणा पुलिस हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा में बुजुर्ग की मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More