अनजाने में धतूरा मिली सब्जी खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की बिगड़ी तबीयत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। जिले के निगलाट सिरोड़ी गांव में साग की सब्जी में अनजाने में धतूरा मिल जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें देर रात अस्पताल ले गए, जहां उपचार के बाद अब तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (85) मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने वही साग की सब्जी और रोटी खा ली।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे। यह देख परिवार की बेटी कोमल, जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, घबरा गई और पूछताछ की। बाद में खेत में जाकर देखा गया तो पता चला कि साग में धतूरा भी मिल गया था।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

इसके बाद परिजन आनन-फानन में तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है। इसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, घबराहट और बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने के कारण तीनों मरीजों की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेतों से साग-सब्जी तोड़ते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान पौधे का सेवन न करें। फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Three members of a family fell ill after unknowingly eating vegetables laced with Datura uttarakhand news अनजाने में खा ली धतूरा मिली सब्जी उत्तराखण्ड न्यूज एक ही परिवार के तीन लोगों की बिगड़ी तबीयत नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More