कल से शुरू होगी हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत के लिए हेली सेवा

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत का सफर गुरुवार से आसान होने वाला है। हेरिटेज एविएशन कंपनी का सात सीटर हेलीकाप्टर हल्द्वानी से तीनों क्षेत्रों के लिए उड़ान भरेगा और बाद में वापस हल्द्वानी आएगा। इस हेली सेवा से पर्यटन कारोबार बढ़ने की भी उम्मीद है।

हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चंपावत का सफर करने में कई घंटे लग जाते हैं। केंद्र सरकार व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने व स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए हेली सेवा शुरू करने का वादा किया था। इसी क्रम में हेरिटेज एविएशन ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी की।दो फरवरी को गौलापार हेलीपैड से मुनस्यारी, पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए ट्रायल हुआ। हेलीकॉप्टर तीनों जगह तक पहुंचा और वापस हल्द्वानी आया था। एसडीएम पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और यूकाडा की टीम की ओर से ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम ने फाइनल ट्रायल के बाद हेली सेवा को स्वीकृति प्रदान की है। सात सीटर हेलीकाप्टर प्रतिदिन दो पालियों में अपनी सेवा देगा। हल्द्वानी से चंपावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रुपये, पिथौरागढ़ के लिए 3000 व मुनस्यारी के लिए 3500 रुपये रखा है। सरकार की ओर से किराए पर सब्सिडी दी जा रही है। सुबह व शाम दो पालियों में  सुबह नौ बजे से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। सुबह सबसे पहले हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर मुनस्यारी जाएगा और फिर वापस हल्द्वानी आएगा। इसके बाद हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जाएगा और वापस हल्द्वानी आएगा। तीसरे राउंड में हल्द्वानी से चंपावत जाकर वापस हल्द्वानी आएगा। इसी तरह शाम की सेवा रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

हेरिटेज एविएशन के जनरल मैनेजर मनीष भंडारी ने बताया कि हेलीकाप्टर का ट्रायल सफल रह था। गुरुवार से हेली सेवा शुरू की जाएगी। तीन जिलों के लोगों व पर्यटकों को हेली सेवा का लाभ मिलेगा। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Heli service from haldwani Heli service from Haldwani to Munsiyari Pithoragarh and Champawat will start from tomorrow Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देशमौसम विज्ञान केंद्र के […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More