लिवइन में रह रही महिला को उसी के लिवइन पार्टनर ने जिंदा जलाकर मारने का किया प्रयास, पुलिस ने मुकदमा दर्ज की शुरू की जांच  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। पिछले एक साल से पति से अलग होकर लिव इन में रह रही महिला को उसी के लिव इन पार्टनर ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने लिविंग पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला ने एक साल पहले अपने पति को छोड़ दिया था, उसके बाद से ही वो एक युवक साथ लिविंग में रह रही थी, आरोप है कि लिव इन पार्टनर ने ही महिला को मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया। पुलिस को सौंपी तहरीर में शंकर चक्रवर्ती निवासी आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी ने बताया कि उसकी बेटी का 12 वर्ष पूर्व दिनेशपुर निवासी नितिन मुखर्जी से विवाह हुआ था। एक साल पहले वह अपने पति से अलग कस्तूरी वाटिका कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप में किराए पर संजय शाह के साथ रहती थी। आरोप है कि बीती 22 नवंबर को संजय और उसके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर संजय शाह ने मिट्टी का तेल डालकर उसकी बेटी को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उनकी बेटी बुरी तरह झुलस गई थी, जिसका रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी संजय शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Her live-in partner tried to kill a woman living in live-in by burning her alive police filed a case and started investigation rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More