तेज रफ्तार डंपर ने कुचला युवक को, हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास तेज रफ्तार डंपर ने बारात की ठेली लेकर जा रहे युवक को कुचला, जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां वार्ड नंबर 5 में स्थित भारत बैंड में कार्यरत शमशार अहमद उम्र 36 वर्ष बारात की ठेली लेकर वीआईपी गेट के समीप घोड़ानाला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने उसे टक्कर मार दी जिससे युवक के डंपर के टायरों के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक शमशार अहमद उम्र 36 वर्ष मूल रूप से ग्राम कनकपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है और कई वर्षों से लालकुआं वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर स्थित भारत बैंड में कार्यरत था। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे दो बेटियां, दो बेटे, पत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news he died High speed dumper crushed the young man lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More