राजकीय महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग में 8 से 14 सितंबर तक आयोजित हुआ हिंदी सप्ताह एवं स्वच्छता पखवाड़ा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा 8 सितम्बर से 14 सितंबर तक हिंदी सप्ताह का आयोजन के साथ ही स्वच्छता पखवाड़े का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदी में रोजगार की संभावनाएं निबंध प्रतियोगिता, कविता पोस्टर प्रतियोगिता एवं कविता वाचन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तो वहीं अंतिम दिवस बुधवार (आज) स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत “स्वच्छता ही राष्ट्रीय सेवा है” शीर्षक के अंतर्गत सभी ने अपने विचार व्यक्त किए छात्राओं द्वारा भूमि संरक्षण ,पर्यावरण ,जल स्वच्छता आदि पर अपने विचार व्यक्त किए गए।  

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

निबंध प्रतियोगिता में एमए चतुर्थ सेमेस्टर की भावना तिवारी प्रथम स्थान, एमए चतुर्थ सेमेस्टर की दिब्या द्वितीय तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की कविता उप्रेती तृतीय स्थान पर रही कविता पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या, काजल कुमारी, पूजा क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय एवं कविता वाचन में बीए प्रथम सेमेस्टर की कुमकुम शर्मा प्रथम तथा चेतना परगाई एवं दिव्या क्रमशः द्विती एवं तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर वैश्वीकरण के दौर में हिंदी के समक्ष चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करने के साथ ही विभाग के प्राध्यापकों द्वारा हिंदी भाषा के उन्नयन एवं हिंदी के समक्ष चुनौतियां पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। स्वच्छता गोष्ठी के अंतर्गत डॉ गीता पंत द्वारा छात्राओं को सफाई हेतु जागरूक होते हुए इस गुण को आत्मसात करने के निर्देश दिए गए, डॉक्टर ऋतुराज पंत द्वारा स्वच्छता के अभाव में होने वाली बीमारियों से छात्राओं को अवगत कराया गया, डॉक्टर प्रभा साह द्वारा छात्राओं को बताया गया कि हमें इसकी पहल स्वयं से करनी होगी तभी यह मुहिम सार्थक हो सकेगी। डॉ नीता शाह द्वारा सभी का धन्यवाद एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ ए.के .श्रीवास्तव जी द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सभी को आशीर्वचन व अपने वक्तव्य से अनुग्रहित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ गीता पंत, डॉ संध्या गढ़कोटी, डॉ प्रभा साह, डॉ निर्मला जोशी, डॉ रेखा जोशी, डॉ अनिता सहित अनेकों शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Hindi saptah Hindi week organized from 8 to 14 September in the Hindi department of Government Women's College Mahila digri college haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More