आस्था की डुबकी बनी आखिरी स्नान, तप्त कुंड में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। बदरीनाथ धाम में शुक्रवार (आज) तड़के प्रसिद्ध तप्त कुंड में स्नान कर रहीं राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों महिलाएं कुंड में स्नान के दौरान बेहोश हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुप्रीम सुनवाई, अब 17 सितंबर का इंतजार  

मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (63) पत्नी मदन और रामू देवी (71) पत्नी अमर, निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों महिलाएं शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान लगातार डुबकी लगाने के बाद दोनों कुंड के भीतर ही बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने विभिन्न नगर निकायों में 116 भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद के रूप में किया मनोनीत

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों महिलाओं को कुंड से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों महिलाओं को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद बदरीनाथ धाम में मौजूद तीर्थ यात्रियों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Badrinath news chamoli news Death of two elderly wome Devbhoomi News Final bath Hindi News Holy dip Holy dip turns into final bath; two elderly women die in Tapt Kund; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad Tapt Kund आखिरी स्नान आस्था की डुबकी उत्तराखण्ड न्यूज चमोली न्यूज तप्त कुंड दुर्घटना समाचार दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत बद्रीनाथ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ट्रैफिक को बड़ी राहत की उम्मीद, लालकुआं बाईपास और गोला पुल फोरलेन को एनएच की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। नैनीताल जिले में यातायात के दबाव को कम करने और जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

छोटा हाथी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गलत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ‘छोटा हाथी’ वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का दौर, कई जिलों में येलो अलर्ट  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी […]

Read More