एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर आज दोपहर करीब 12 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अमित शाह सीधे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी के लिए रवाना हो गए, जहां वे भारतीय लोक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करेंगे।
 
गृह मंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मसूरी अकादमी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पुलिस, यातायात प्रबंधन, और आपातकालीन सेवाएं मुस्तैद की गई हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। वहीं गृह मंत्री के उत्तराखंड आगमन का विरोध करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने देहरादून में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे हवा में उड़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोकते हुए हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Home Minister Amit Shah reached Uttarakhand on a one-day visit uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More