हनी ट्रैप : फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर युवती ने प्रॉपर्टी डीलर से ठगे 76.90 लाख रुपये  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

देहरादून।डेटिंग ऐप और मैट्रीमोनियल साइटों पर हनी ट्रैप का जाल बिछाकर साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। एक प्रॉपर्टी डीलर को बंबल डेटिंग ऐप पर एक युवती के नाम से बनी प्रोफाइल से संपर्क कर दोस्ती करना भारी पड़ गया।युवक को पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग की जानकार बताकर76.90 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

डांडा खुदानेवाला निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर को डेटिंग ऐप बंबल पर एक अनजान लड़की से परिचय हुआ। उसने अपना नाम अंकिता सिंह और खुद को देहरादून निवासी बताया। दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हो गई। एक हफ्ते की बातचीत के बाद अंकिता ने बताया कि वह फॉरेक्स ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमा रही है। प्रॉपर्टी डीलर को भी इसमें निवेश करने की सलाह दी। ठगी के इस खेल में भरोसा जीतने के लिए शातिरों ने पुराना पैंतरा अपनाया। नौ दिसंबर से प्रॉपर्टी डीलर ने निवेश शुरू किया। शुरुआत में जब उन्होंने पैसे निकालने की इच्छा जताई तो 22 दिसंबर को उनके खाते में 2,12,500 रुपये का मुनाफा वापस भेज दिया गया। इससे प्रॉपर्टी डीलर का भरोसा बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

इसके बाद मुनाफे के लालच में उन्होंने अलग-अलग तारीखों में करीब 11 बार में कुल 76.90 लाख रुपये जमा करा दिए। यह रकम चावल व्यापारियों, फूड प्रोसेसिंग यूनिट और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के नाम पर बने अलग-अलग राज्यों (आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल) के खातों में ट्रांसफर कराई गई। जब प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी जमा पूंजी और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने नया पेच फंसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

28 जनवरी 2026 को उन्हें बताया गया कि पैसे निकालने के लिए 30 फीसदी इनकम टैक्स एडवांस में जमा करना होगा।ठगों ने उनसे 21-22 लाख रुपये और जमा करने की मांग की। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शरण ली। जांच में सामने आया है कि ठगों ने प्रतिष्ठित ट्रेडिंग से मिलते-जुलते नाम से फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बना रखे हैं। साइबर अपराध थाने के डिप्टी के एसपी कुश मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Fraud in the name of forex trading Honeytrap: Woman swindles property dealer out of ₹76.90 lakh in the name of forex trading uttarakhand news Woman cheats property dealer out of ₹76.90 lakh उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज देहरादून न्यूज फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी युवती ने प्रॉपर्टी डीलर से ठगे 76.90 लाख रुपये

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More