लावारिस विक्षिप्त युवती से हैवानियत ! गंभीर हालात में अस्पताल भर्ती

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां लावारिस विक्षिप्त युवती से हैवानियत का मामला सामने आया है। फिलहाल गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती युवती से हैवानियत मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को कुछ लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी की एक अज्ञात युवती खून से लथपथ है और उसकी तबीयत खराब है। जिसके बाद 108 द्वारा दर्द से कराहती विक्षिप्त लावारिस युवती को बेस अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ उसके इलाज के दौरान पता चला कि गर्भ गिरने से उसकी यह हालत हुई है। जिसके बाद युवती को बेस से महिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन वहां पर भी उसकी हालत गंभीर होने और शरीर में खून की कमी होने पर उसको सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है जहां युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस प्रशासन अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है। युवती कौन है और कहां की रहने वाली है इसका पता नहीं चल पा रहा है क्योंकि उसकी मानसिक स्थिति इतनी ठीक नहीं है कि वह घर का पता बता सके।

यह भी पढ़ें 👉  ईश्वर कृपा से जो भी मिला है उसका सदुपयोग करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

बहरहाल पुलिस जांच में कब और क्या खुलासा होगा यह अलग विषय है, लेकिन एक विक्षिप्त युवती के साथ यह अमनवीय कृत्य देवभूमि के लिए कलंक ही कहा जा सकता है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: abandoned mentally challenged girl admitted in hospital Brutality with an abandoned mentally challenged girl! Admitted in hospital in critical condition condition critical Haldwani news uttarakhand news victim of brutality अस्पताल भर्ती उत्तराखण्ड न्यूज लावारिस विक्षिप्त युवती हल्द्वानी न्यूज हालत गंभीर हैवानियत  की शिकार

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More