मनुष्य जीवन हमें परमात्मा को प्राप्त करने के परम लक्ष्य के लिए मिला है – सुदीक्षा जी महाराज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं राज पिता रमित जी की हजूरी में हल्द्वानी एम बी इंटर कॉलेज नुमाइश ग्राउंड में विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा यह जो मनुष्य जीवन हमें मिला है यह परमात्मा को प्राप्त करने के परम लक्ष्य के लिए मिला है। जो केवल ब्रह्म ज्ञान के द्वारा संभव है। इस आत्मा को बंधनों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है। जिस प्रकार यह स्थान हल्द्वानी नाम भी है कि किसी भी बात का हल मन में परमात्मा के आने से स्वयं हो जाता है। परमात्मा को प्राप्त करने के बाद मनुष्य में मानवीय गुण प्राप्त होते हैं जिससे यह जीवन तो सुंदर होता ही है औरों के लिए भी कल्याणकारी होता है तभी यह मानव जीवन भी मुकम्मल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

जिस प्रकार प्रकृति को स्वच्छ रखना भी हमारा कर्तव्य है जिसको हम प्रदूषण न करके वृक्ष लगाकर कूड़े को उचित स्थान पर ही डालने पर शुद्ध किया जा सकता है उसी प्रकार इस जीवन को स्वच्छ बनाने के लिए मनों का मैल केवल सत्संग से ही धोया जा सकता है। उदाहरण देते हुए समझाया की जिस प्रकार कस्तूरी मृग अपनी खुशबू को जंगल में इधर-उधर ढूंढता है मगर वह खुशबू उसके अंदर ही निहित होती है, उसी प्रकार इंसान भी परमात्मा को इधर-उधर ढूंढ रहा है लेकिन परमात्मा आत्मा रूप में उसके अंदर विराजमान है बस यही जानकारी ब्रह्म ज्ञान के द्वारा प्राप्त कर इंसान ईश्वर को और स्वयं को जान जाता है। जिसके पश्चात मुक्ति संभव है। जीवन में अहंकार आता है तो अनेक विकार जीवन में स्वत ही उत्पन्न हो जाते हैं और जब अहंकार समाप्त होता है तो समर्पण भाव जीवन में होना संभव है। जैसे लोहे का जंग उसे लोहे को अंदर से ही कमजोर कर देता है उसी प्रकार अहंकार भी मन को कमजोर कर देता है। फिर जीवन में नेगेटिव भाव आने संभव है अगर इस परमात्मा के साथ मन को लगा कर रखेंगे फिर जीवन में मन में पॉजिटिविटी सकारात्मकता ही बनी रहेगी और मन भक्ति में लगा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

सत्संग कार्यक्रम में भवाली बेतालघाट और बरेली नैनीताल भीमताल पंतनगर रुद्रपुर बिलासपुर रामपुर आदि स्थानों से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। समागम के समापन पर जोनल इंचार्ज पी एस चौधरी जी ने सतगुरु माताजी एवं रमित जी का धन्यवाद प्रकट करते हुए साथ ही सेवादल के अधिकारियों प्रशासन नगर निगम ग्राउंड ट्रस्ट और समागम को सफल बनाने में सहयोगी सभी बहन भाइयों को धन्यवाद देते हुए समागम की बधाई प्रेषित की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Human life is given to us for the ultimate goal of attaining God - Sudiksha Ji Maharaj Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध की शर्त से मौत तक ! कांच के दरवाजे में जा गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत—तीन दोस्त गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के रायपुर के रक्षा विहार चूना भट्ठा में शनिवार देर रात इंदिरा मार्केट में दुकान चलाने वाले कपड़ा व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया […]

Read More