नैनीताल। नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह नेगी के निर्माणाधीन स्कूल में जिला प्रशासन की जांच के नाम पर खासा बवाल खड़ा हो गया है। स्कूल की जांच को तहसीलदार का मौके पर मौजूद होने का पता लगते ही सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने वहां पर पहुंचकर तहसीलदार का घेराव कर दिया है।
इस दौरान अपने लोगों को संबोधित करते हुए लाखन सिंह नेगी ने तहसीलदार से पूछा कि किसके आदेशों से वह मेरी प्रॉपर्टी पर आए हैं। लाखन सिंह नेगी के समर्थको ने वहां पर नेगी के समर्थन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। बता दें कि इससे पहले आज सुबह लाखन सिंह नेगी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसके इशारे पर आखिर उनके स्कूल की जांच की जा रही है और वह आखिर एक अंग्रेजी माध्यम का स्कूल बनाकर जनता को समर्पित करना चाह रहे हैं तो इसमें गलत क्या है। इस फेसबुक वीडियो के माध्यम से उन्होंने 11:00 बजे के आसपास अपने समर्थकों से स्कूल परिसर में पहुंचने की अपील की थी। इसी के बाद से उनके तमाम समर्थकों का वहां पर जमावड़ा लगा हुआ था। जैसे ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे तो जनता भड़क गई। फिलहाल मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग की जा रही है ताकि यह पता लग सके कि आखिर स्कूल की जांच क्यों हो रही है।
उल्लेखनीय है कि लाखन नेगी रामगढ़ के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उनकी पत्नी पुष्पा नेगी भी रामगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख होने के साथ ही हाल ही में जिला पंचायत सदस्य चुनी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]