पुलिस कर्मी द्वारा पिटाई से आहत युवक ने हाथ की नस काट मौत को लगाया गले, एसएसपी ने किया आरोपी सिपाही को निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एक युवक द्वारा अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि काठगोदाम पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही की मार से आहत होकर युवक ने अपने हाथ की नस काट ली। मृतक युवक के परिजनों के हंगामे के बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने मृतक युवक की पिटाई करने वाले आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर जांच के आदेश दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

प्राप्त जानकारी के अनुसार काठगोदाम के देवलाढूंगा में रहने वाला 40 वर्षीय नरेंद्र कुमार अपना परिवार पालने के लिए दिहाड़ी मजदूरी का काम किया करता था। मृतक नरेंद्र कुमार को काठगोदाम चौकी में तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने किसी बात को लेकर चौकी के पास बुरी तरह से पीट दिया था। पुलिस कर्मी की बेवजह की गई पिटाई के नरेंद्र आहत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने अपने हाथों की नसें काट ली, हाथों से खून निकलता देख परिजन उसे तत्काल  हल्द्वानी बेस अस्पताल ले गए जहां अधिक रक्तस्राव के कारण नरेंद्र की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के परिजनों ने मृतक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिसकर्मी को आरोपी ठहराते हुए पुलिस चौकी में हंगामा किया। जिसके बाद एसएसपी पंकज भट्ट ने मृतक युवक की पिटाई करने वाले आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More