रिटायर्ड शिक्षक को हनी ट्रिप में फंसाकर पैसा वसूली करने वाले वाले पति पत्नी गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

खटीमा। रिटायर्ड शिक्षक को हनी ट्रिप में ब्लैकमेल करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार। ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा कोतवाली खटीमा क्षेत्र से हनीट्रैप कर जबरन पैसा वसूली करने वाले वाले पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक रिटायर्ड शिक्षक पंडित को अपने घर पर पूजा पाठ के लिए बुलाकर हनी ट्रैप में फंसाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के मुताबिक 23 अक्तूबर को जगदीश चन्द्र जोशी ने थाना खटीमा में तहरीर दी गयी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि अपने आपको पत्रकार बताने वाले वैभव अग्रवाल व बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासी शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा ने उसके साथ धोखाधड़ी की। दोनों आरोपियों ने जगदीश चंद्र जोशी को पूजा पाठ के लिये अपने घर पर बुलाया। यहां दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर उन्हें बेहोश किया और बेहोश होने पर दोनों पति पत्नी द्वारा उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई गई और उनकी फोटो व वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने ब्लैकमेल कर उनसे 2,57000 रूपये नकद, एक मोबाइल फोन ले लिया। घटना की गम्भीरता को देखते हुये उच्चाधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण कि गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये, दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्ध एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो मा० न्यायालय में विचाराधीन है। पूछताछ के लिए दोनों पति पत्नी को थाने बुलाया गया तथा दोनों से अलग-अलग गहनता से पूछताछ की गई और दोनों के मोबाईलों को चैक किया गया तो दोनों के मोबाईल मे वादी की फोटो तथा वीडियो मौजूद मिली। दोनों के द्वारा संयुक्त रुप से अपनी गलती की माँफी मांगते हुये बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता के डर की आड़ में लोगों को डराते धमकाते हैं। दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्व एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी गलती के लिए माफी मागते हुये बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता और सूचना अधिकार की आड़ में लोगों को डराते धमकाते हैं। पंडित जगदीश चन्द्र जोशी हमारे यहां पूजा करने आते थे। ये शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे। इनके पास पैसा बहुत है जिसके चलते हमको लालच आ गया था। इस कारण हमने षडयंत्र के तहत इनकी फोटो तथा वीडियो बना ली थी। वीडियो और फोटो को वायरल करने का डर दिखा कर इनसे पैसे वसूल करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Husband and wife who extorted money by trapping retired teacher in honey trip arrested Khatima news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More