आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा ने लिया हल्द्वानी नगर निगम आयुक्त का चार्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। काठगोदाम नगर निगम को नया नगर आयुक्त मिल गया है। साल 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा ने आज गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम की कमान संभाल ली है। यह पहली बार है जब हल्द्वानी नगर निगम को कोई आईएएस अधिकारी नगर आयुक्त मिला हो । इससे पहले पीसीएस अधिकारी ही इस पद को संभालते रहे हैं। विशाल मिश्रा उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले आईएएस मिश्रा उधम सिंह नगर जिले में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात थे।  

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

आईएएस मिश्रा ने साल 2020 में कोरोना के चरम काल में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए अनेकों काम किए। आईएएस विशाल मिश्रा ने कहा अतिक्रमण पर उनका भी स्टैंड साफ़ है की वह किसी भी हाल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगें। आईएएस मिश्रा ने बताया इससे पहले उधमसिंह नगर में भी उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कई ड्राइव चलाई हैं। उन्होंने कहा जो काम शहर और जनहित में होंगें और उन्हें हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Municipal Corporation Commissioner Haldwani news IAS officer Vishal Mishra took charge as Haldwani Municipal Corporation Commissioner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More