संकल्प में विकल्प आता है तो संकल्प टूट जाता है, हमें संकल्प को लेकर काम करते हुए शहीदों के सपनों को साकार करना है  –  सीएम धामी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

प्रदेशकार्यसमिति को संबोधित करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य की जनता ने तमाम मिथक तोड़ते हुए इस बार भाजपा को जो प्रचंड बहुमत दिया है, उसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर, राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ें।

हल्द्वानी में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सीएम धामी ने  संबोधित करते हुए कहा कि चंपावत की जीत के लिए वह सबका अभिनंदन करते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि लगातार दो-दो बार पार्टी ने यहां इतिहास रचा है। चार आम चुनाव हुए हैं, जिनमें भाजपा को लगातार जीत मिली है। प्रदेश में हर बार बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस की सरकार बनती थी, लिहाजा बहुत लोगों में संशय था। बहुत कठिन परिस्थिति में हम लोग चुनाव लड़े और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल था कि राज्य में तमाम मिथक टूटे। कहा कि संकल्प में विकल्प आता है तो संकल्प टूट जाता है, सपने बिखर जाते हैं, हमें संकल्प को लेकर काम करना है। धामी ने कहा कि वह पार्टी कार्यक्रमों में सबसे पीछे बैठे होते थे लेकिन अचानक पार्टी ने उन्हें मुख्य सेवक का दायित्व दे दिया। यह पार्टी संगठन की ही रीत है कि संगठन में हर किसी का अच्छा उपयोग होता है। हमारे लिए सत्ता जनसेवा का माध्यम है। जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना है। विकास की यह यात्रा उनकी निजी यात्रा नहीं है। झुककर पीडि़त के दर्द को अपना समझकर काम करना है, जिसकी सेवा करते हैं उसका सुख ही हमारा संतोष है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

कांग्रेस पर बोलते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के पैरासाइट होते हैं, जब तक पोषण तब तक जीवित। जिस राज्य में भी सत्ता गई सालों साल वापस लौटकर नहीं आए, यहां भी नहीं आएंगे। कहा कि अपनी पार्टी के लोगों ने तो उनके लिए उपचुनाव में  जहां हमारी पार्टी के विधायकों ने मेरे लिए सीट छोड़ने का आफर किया वहीं कांग्रेस के लोगों ने भी मेरे लिए सीट छोडऩे का आफर कर इस बात का प्रमाण दिया कि उनके अंदर कितनी निराशा, हताशा है। कांग्रेसी जनता को कमजोर खुद को ताकतवर समझती है, जनता ने बता दिया कि कांग्रेस के हाथ नहीं बल्कि जनता के हाथ में ताकत है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More