आईजी कुमांऊ ने एक उपनिरीक्षक को सस्पेंड करने के साथ ही दो को किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं क्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में एक पुलिस उपनिरीक्षक को सस्पेंड करने के साथ ही दो को लाइन हाजिर किया है। जनपद उधम सिंह नगर के रूद्रपुर सर्कल का आदेश कक्ष (OR) लेकर धोखाधडी से सम्बन्धित अभियोगों की समीक्षा कर निम्न कार्रवाई की गई l

कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जयप्रकाश के पास सबसे ज्यादा 21अभियोग लम्बित चल है, जो विगत लगभग एक माह से अनुपस्थित चल रहा है, के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिहनगर को निर्देशित किया कि उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाये।कोतवाली रुद्रपुर में उपनिरीक्षक अशोक फर्त्यालय के पास धोखाधडी के 06 अभियोग लम्बित है जिसमें 16 अभियुक्त है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोई प्रयास नहीं किया। लिहाजा उक्त उपनिरीक्षक की प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिये गए।कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अनुराग सिंह द्वारा 14 संदिग्ध अयुक्तों को वांछित नही किया गया जिसकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध के सम्बन्ध में प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

थाना ट्रांजिट कैम्प में नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 विकास रावत द्वारा बलवे के एक अभियोग में केवल 01 अभियुक्त के विरुध ही चार्जशीट प्रेषित करने, चोरी के अभियोगें का अनवारण न करने तथा 06-06 महिने से अकारण किसी भी अभियोग में वैधानिक कार्यवाही न करने को लेकर लाईन हाजिर करने के निर्देश दिये गए। थाना ट्राजिट कैम्प में ही नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 पंकज बेलवाल द्वारा उच्च अधिकारी गणों के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन न करने व अपने कार्य के प्रति लापरवाही के सम्बन्ध में सत्यनिष्ठा संदिग्धता पर प्रारम्भिक जांच करने के निर्देश दिये। इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त विवेचकों के विवेचना रजिस्टरों का गहराई से अवलोकन किया गया। विवेचकों के विवेचना रजिस्टर में किसी भी परिवेक्षण अधिकारी द्वारा कोई परिवेक्षण नहीं किया गया है जिस पर आईजी महोदय द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को निर्देशित किया कि रोज अपने-अपने सर्किल में 5-5 विवेचकों का ओआर लेकर उनका परिवेक्षण करेंगे। शिकायती प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने पर कोतवाली रुद्रपुर की कार्यवाही संतोषजनक पायी गयी, जबकि ट्रांजिट कैम्प में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र अभी लम्बित चल रहे है, जिनके निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को 03 दिवस के भीतर शिकायती प्रार्थना पत्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आईजी द्वारा बताया गया कि लापरवाही बरतने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: IG Kumaon suspended a sub-inspector and put two in line IG kumaun rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More