दूध डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, आबकारी विभाग ने छापा मार किया खुलाशा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां गुरुवार रात हरिद्वार के राजीव नगर में आबकारी विभाग की टीम ने एक डेयरी संचालक के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। आरोप है कि दूध की डेयरी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।

आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजीव नगर स्थित शंकर डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान टीम को 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर मिलीं। विभाग ने शराब की पूरी खेप जब्त कर ली। बरामद अंग्रेजी शराब में अलग-अलग इंटरनेशनल ब्रांड की शराब भी शामिल थी। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

छापेमारी के दौरान घर में रखे फ्रिज की तलाशी लेने पर उसमें बीयर की कैन भी मिलीं। आशंका है कि बीयर को ठंडा कर ग्राहकों को बेचने के लिए रखा गया था।आबकारी विभाग के अनुसार, शंकर डेयरी पर इससे पहले भी अवैध शराब को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद होने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बावजूद कथित तौर पर शराब की बिक्री जारी रहने की शिकायतें मिल रही थीं। कांवड़ मेले को देखते हुए विभाग को डेयरी संचालक के घर में शराब का स्टॉक जमा किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रात में दबिश देकर शराब की खेप बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद बिंजोला ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्ध स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब कहां से लाई गई और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News Excise Department reveals the racket haridwar news Hindi News Illegal liquor business operating under the guise of a milk dairy; Excise Department raid uncovers the racket. Uttarakhand News Illegal liquor trade News from the hills News From the Pahad Under the guise of a dairy

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More