चरस तस्करी के 12 साल पुराने मामले में दो आरोपियों को एक-एक लाख रुपये अर्थदंड के साथ 10-10 वर्ष के कारावास की सजा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस नंदन सिंह की अदालत ने चरस तस्करी के 12 साल पुराने मामले में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए दोनों पर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड के साथ 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा न करने पर एक-एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
 
26 दिसंबर 2012 को विकासनगर पुलिस ने कार से चरस तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया था। हिमाचल प्रदेश के जुब्बल तहसील क्षेत्र के सोलंग गांव निवासी सामदास के पास से तीन किलो और त्यूणी तहसील क्षेत्र के डोरी गांव निवासी विजेंद्र के पास से एक किलो चरस मिली थी। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। अभियोजन व बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस नंदन सिंह की अदालत ने सामदास और विजेंद्र को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भरने की सजा सुनाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news dehradun news In a 12-year-old case of hashish smuggling two accused were sentenced to 10-10 years' imprisonment with a fine of Rs 1 lakh each uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More