हरिद्वार। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है। श्यामपुर थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोक झोंक हुई थी। चंडी चौकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि यात्रा के बहाने तमाम उपद्रवी भी हरिद्वार पहुंचे। जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की है। सभी को चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले का आखिरी दिन था और आज शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। आखिरी दिन पूरी रात डाक कांवड़ यात्री हरिद्वार से जलभर बाइकों और बड़े वाहनों से दौड़ते रहे। इस बार मेले में चार करोड़ चार लाख 40 हजार कांवड़ यात्री पहुंचे हैं। प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक का ये आंकड़ा जारी किया है। पिछले साल चार करोड़ सात लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंचे थे। 22 जुलाई से कांवड़ मेले का आगाज हुआ था। आज शुक्रवार को जलाभिषेक होगा। बृहस्पतिवार की शाम तक छह बजे धर्मनगरी में 77 लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। इस बार डाक कांवड़ यात्रियों का हुजूम अंतिम दिन ही उमड़ा। इससे पहले पैदल कांवड़ यात्री रवाना होते रहे। बृहस्पतिवार की रात से आसपास के जनपदों के यात्री गंगाजल भरकर रवाना होते रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कांवड़ मेले में अब तक 4 करोड़ 4 लाख 40 हजार कांवड़ी यात्री पहुंचे हैं। कांवड़ियों के तीन लाख 38 हजार 277 छोटे-बड़े वाहन गुरुवार को पहुंचे हैं। छह कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया है जबकि तीन की मौत हुई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]