अल्मोड़ा में छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग 

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा में छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल डा

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव रद्द होने के बाद से प्रदेश के गढ़वाल समेत कुमाऊं क्षेत्र में काफी जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आज अल्मोड़ा में ​चौघानपाटा में प्रदर्शन के बीच टाइगर ग्रुप के छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में झुलसे छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

 

डॉक्टरों के अनुसार, दीपक लोहनी को15 से 20 फीसदी तक बर्न इंजरी हुई है। छात्र के हाथ व पेट में इंजरी है। घटना के समय भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहने के बावजूद पुलिस घटना को रोकने में नाकाम साबित हुई है। वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के संभावित अध्यक्ष प्रत्याशी अमित बिष्ट ने प्रशासन को 48 घंटे पहले आत्मदाह की चेतावनी दी थी। सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे एक छात्र राहुल ने कई समर्थकों के साथ चौघानपाटा पहुंचकर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पूरी पुलिस फोर्स जब अमित व उसके साथ अन्य समर्थकों को रोकने में लगी हुई थी। तभी अचानक टाइगर ग्रुप के दीपक लोहनी ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news In Almora student union candidate attempted self-immolation student union president candidate poured petrol on himself and set fire uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More