हल्द्वानी में पुलिस ने कबाड़ी, मेडिकल, मोबाइल शॉप्स पर रेड कर 133 संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में करी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए नैनीताल पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का मकसद चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, अवैध नशे के व्यापार और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

नैनीताल पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 128 कबाड़ी दुकानों, 158 मेडिकल स्टोर्स, 07 गन शॉप्स और 187 मोबाइल दुकानों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान कई जगहों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 133 संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹40,400 का संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

इस व्यापक अभियान की निगरानी एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र और एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के पर्यवेक्षण में की गई। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी भी इस कार्रवाई में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

पुलिस ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने समस्त स्टाफ का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराएं और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी दुकान से अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपील करते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या तत्काल सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 112 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In Haldwani medical and mobile shops medical and mobile shops and took action against 133 operators under the Police Act the police raided scrap dealers the police took action against 133 operators under the Police Act uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज मेडिकल मोबाइल शॉप्स पर पुलिस की रेड हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी में कबाड़ी हल्द्वानी में पुलिस की 133 संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में करी कार्रवाई

More Stories

उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More