लालकुआं में महज औपचारिकता तो हल्द्वानी में जनसभा के साथ प्रत्याशी के साथ बोट मांगते भी नजर आए हरियाणा के सीएम

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के पक्ष में प्रचार करने आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रचार कम खानापूर्ती तक ही सीमित रहते हुए महज 5 मिनट में ही वापस लौट गए। जबकि हल्द्वानी से प्रत्याशी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के पक्ष में वोट मांगने के साथ जनसभा भी की।

बताते चलें कि स्टार प्रचारक के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को यहां दोपहर 12:00 बजे पहुंचना था, जिसके चलते ही कार्यकर्ता उनको सुनने के लिए इंतजार कर रहे थे। लेकिन वह यहां लगभग साढ़े चार बजे पहुँचे और ज्यादा समय नहीं देते हुए महज कुछ क्षण पैदल भ्रमण कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए वापस लौट गए। इसके बाद रोज की भांति भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने बाजार में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया और लोगों से मतदान की अपील की। वहीं दूसरी तरफ खट्टर ने हल्द्वानी से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा करते हुए जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के पक्ष में वोट भी मांगे। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा की तरह यहां भी विकास होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

जनसभा को संबोधित करने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान का शुभारंभ करते हुए थीम सॉन्ग लॉन्च किया। मनोहर लाल खट्टर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र के सहयोग से जिस तरह से डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड और हरियाणा के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में विकास कर रही है, ऐसे में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की जरूरत है, तभी उत्तराखंड का विकास हो सकेगा। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार की पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ था, उस समय महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को खत्म करने को कहा था. मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मनमोहन सिंह अपने आप को अर्थशास्त्री कहते थे। लेकिन अर्थशास्त्री का अनुभव उनको नहीं था, मनमोहन सिंह केवल रिमोट से चलने वाले प्रधानमंत्री थे, लेकिन परिवार की पार्टी ने इस पार्टी को खत्म नहीं किया और आज भी उसी तरह से इस पार्टी को चला रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More