पार्षद के समर्थन में जिला पुलिस के खिलाफ कोतवाली के बाहर धरने में बैठ गए सत्ता पक्ष के ही विधायक 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। शनिवार (आज) अचानक भाजपा विधायक बंशीधर भगत गुस्से में तमतमाते हुए कोतवाली पहुंचे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते कोतवाली के बाहर उनके समर्थको व भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े नेताओं तक का जमावड़ा लग गया।
 
मामला था भाजपा के दो बार के पार्षद एवं मंडल उपाध्यक्ष अमित बिष्ट का आरोप, जिनके द्वारा कहा गया कि पुलिस ने उनके साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि गाली-गलौज कर झगड़े के मामले में जबरन बैठाने की कोशिश की। इसी से नाराज होकर सत्ता पक्ष के विधायक बंशीधर भगत धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा भी मौके पर पहुंचे और विधायक से बातचीत कर एक सामान्य से पुलिस कर्मी से माफ़ी मंगवा कर मामले को शांत करा दिया। 
 
हालांकि विधायक जी का धरना तो समाप्त हो गया, पर जनता में चर्चाओं के बीच कई सवाल भी खड़ा कर गया। क्या सरकार अपने विधायको की भी नहीं सुन रही, कि अब उन्हें भी अधिकारीयों से अपनी बात मनाने के लिए धरना देना पड़ रहा ? या फिर वास्तव में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसमें अब अपने भी नहीं बख्से जायेंगे।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In support of the councilor political news protest against district police ruling party MLAs ruling party MLAs sat outside the police station support of councilor the ruling party MLAs sat in protest against the district police outside the police station uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज जिला पुलिस के खिलाफ धरना पार्षद का समर्थन राजनीतिक न्यूज सत्ता पक्ष के विधायक सत्ता पक्ष के विधायक बैठे कोतवाली के बाहर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More