तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्रता से समाधान करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। ब्लॉक सभागार धारी के मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 23 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमे से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को  संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तगत करते हुए  शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/05/three-arrested-with-2-5-kg-charas/

तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ने सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों की समीक्षा जिला व शासन स्तर पर भी हो रही है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेकर तुरंत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्याओं के निस्तारण की जा रही कार्यवाही की जानकारी जिला कार्यालय व तहसील कार्यालय को देने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/10/05/high-court-lifts-the-restriction-on-the-number-of-devotees-on-chardham-yatra/

ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, ज्येष्ठ प्रमुख धारी संजय बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता ने सभी अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए समस्याओं का सरलीकरण करते हुए समाधान के साथ क्षेत्रीय  समस्याओं जैसे बैक ऑॅफ बडौदा मे महिला समूहों का रजिस्टेशन नही होने, क्षेत्र मे विद्युत के तार जगह-जगह पेडो से लटके होने, हैडाखान मोटरमार्ग डामरीकरण हेतु विभाग से कई बार वार्ता हुई लेकिन डामरीकरण नही होने आदी को प्रमुखता से रखा। स्थानीय प्रतिनिधियों ने ओखलकांडा क्षेत्र में लोगों के आय प्रमाण पत्र सम्बन्धी समस्या का निस्तारण कराया जाने की बात भी कही। इसके साथ ही ओखलकांडा ब्लाक के ककोड, गांजा, कॉन्ता व चमोलीगांव, पटरानी, गौनियारो आदि गांवों मे मोबाइल कनैक्टिविटी नही हो पा रही है मोबाइल कनैक्टिविटी हेतु मोबाइल टावर स्थापित की मांग रखी। क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चन्द्र ने पलडा- देवनगर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग रखी। कनिष्ट उप प्रमुख कृष्ण कुमार सिह ने ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति की मांग रखी। ग्राम प्रधान खष्टी नयाल ने प्राथमिक विद्यालय लेटीबुंगा मे शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। ज्येष्ठ उप प्रमुख धारी संजय सिह बिष्ट ने पदमपुरी सोमवारी आश्रम की बन्द पडी लाइब्रेरी को चलाने, धारी- खुटानी मार्ग मे डामरीकरण, धारी-कसियालेख मोटर मार्ग मे कॉजवे निर्माण की मांग रखी। ग्राम प्रधान चंदन सिह बिष्ट ने बुरांशी के विद्यालय मेें पानी नही होने की समस्या रखी। ग्राम प्रधान धानाचुली राजेन्द्र सिह बिष्ट ने अपर जून व लोवर जून पेयजल योजना के मरम्मत किये जाने, धानाचुली क्षेत्र मे हैंडपम्प खराब होने की समस्या रखी। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चंद्र, कृष्ण कुमार, ग्राम प्रधान चंदन बिष्ट, राकेश जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, खष्टी नयाल,दीपा देवी के अलावा उपजिलाधिकारी योगेश सिह, श्रम अधिकारी मीनाक्षी काण्डपाल,पूर्ति निरीक्षक डीडी लोहनी,प्रधानाचार्य बलवन्त सिह मनराल, पशु चिकित्सक डॉ एके रावत के साथ ही क्षेत्रीय जनता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। 

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news Chief Development Officer gave instructions to solve the problems at the earliest Tehsil Day news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More