एमबीपीजी कॉलेज के वार्षिक अधिवेशन में उच्च शिक्षा मंत्री के सामने ही भिड़े छात्र संगठन के गुट, पुलिस ने हस्तक्षेप कर कराया मामला शांत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में आज वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के सामने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान एबीवीपी के छात्र इतना आक्रोशित हुए की बाहर बनाए गए मंच पर चढ़कर पोस्टर फाड़ दिए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के वार्षिक अधिवेशन के नाम पर छात्र संघ द्वारा जमकर अवैध वसूली की गई है, साथ ही नियमों को ताक पर रखकर वार्षिक उत्सव कराया जा रहा है और छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके कौशल ने छात्रसंघ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्षिक अधिवेशन के नाम पर जगह-जगह से वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष और पदाधिकारी द्वारा अवैध वसूली की गई है। बताते चलें कि हल्द्वानी एमबीपीजी का आज वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पर उच्च शिक्षा मंत्री थान सिंह रावत पहुंचे हुए थे। जहां मंत्री के सामने ही छात्रों के दो गुटों में जमकर हंगामा हो गया। हालांकि मामले बाद में शांत करा लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: factions of student organizations clashed in front of the Higher Education Minister Haldwani news In the annual session of MBPG College Mbpg college the police intervened and pacified the matter Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More