नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को भेजा बाल सुधार गृह

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्रमिक कॉलोनी में परिजनों की गैरमौजूदगी में पड़ोसी किशोर द्वारा नाबालिक बच्ची से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को घायल अवस्था में हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर किशोर को संरक्षण में लेकर बाल न्यायालय के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले श्रमिक द्वारा स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा की गत दिवस वह और उसकी पत्नी ड्यूटी में गए थे, घर में उनकी नाबालिग पुत्री अकेले थी। ऐसे में उनके पड़ोस में रहने वाला किशोर दोपहर को जबरन उनके घर में घुस गया, उसने बालिका को अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म कर डाला, जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। शाम को जैसे ही उसके माता-पिता घर पहुंचे उन्होंने घायल अवस्था में बदहवास बच्ची को तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा कर उसे भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों से पता चला कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर रविवार को उक्त किशोर को अपने संरक्षण में लेकर उसे बाल न्यायालय हल्द्वानी में प्रस्तुत किया, जहां से दोपहर बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल में सजा काव्य का रंगमंच, बाल कवियों ने बांधा समां   

पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर एवं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश उपनिरीक्षक रजनी आर्य द्वारा की जाएगी। पुलिस ने उक्त प्रकरण में आईपीसी की धारा 376, 452 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही मामला गंभीर होने एवं गैर संप्रदाय का होने के चलते कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सोमवार को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच एवं उसके मजिस्ट्रेटीय बयान दर्ज कराए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More
उत्तराखण्ड

दोस्त के ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर क्षेत्र में देर रात दोस्त के कार्यालय में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद  मौके पर मौजूद दोस्त ही घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर […]

Read More