उत्तराखंड में यहां नदी में मछलियां पकड़ने को ढोल-नगाड़ों पर झूमते लोगो का उमड़ा हुजूम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। राजशाही के जमाने से मनाया जाने वाला मौण मेले का पूजा अर्चना केसाथ शुभारंभ हुआ। ढोल-दमाऊं की थाप पर महिला व पुरुषों ने सामूहिक से रूप तांदी नृत्य किया।

 

जौनपुर ब्लॉक का प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज मौण मेले में क्षेत्र के लोगों ने वाद्ययंत्रों के साथ अगलाड़ नदी में मछली पकड़ने के साथ मनाया। क्षेत्र के 16 गांव के लोगों ने टिमरू का पाउडर (मौण) नदी में डाला, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मछली पकड़ने नदी में उतरे। राजशाही के जमाने से मनाया जाने वाला मौण मेले का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। ढोल-दमाऊं की थाप पर महिला व पुरुषों ने सामूहिक से रूप तांदी नृत्य किया। करीब दो बजे दोपहर को ग्रामीणों ने मिलकर अगलाड़ नदी में टिमरु का पाउडर (मौण) डाला। मौण को नदी में डालते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मछली पकड़ने नदी में उतर गए, लेकिन तेज बारिश व पानी के तेज बहाव के कारण लोग कम मात्र में मछली पकड़ पाए।बारिश के कारण गत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष कम लोग मौण मेले में पहुंचे। मौण मेला समिति के अध्यक्ष महिपाल सजवाण नेबताया कि टिमरू के पाउडर से मछलियां कुछ देर के लिए बेहोश होती है। इसी दौरान लोग मछलियों को पकड़ते हैं। टिमरू के पाउडर से मछलियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

 

मौण मेले में सात पट्टियों के लोगों की मुख्य भूमिका है। प्रत्येक साल एक ही पट्टी के लोगों को मौण तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाती है। इस वर्ष नदी में मौण डालने की जिम्मेदारी छज्यूला पट्टी के बंग्लों की कांडी, सैंजी, कांडीखाल, भटोली, चम्या, बनोगी, गांवखेत, भेडियान, घंडियाला, सरतली, कसोन, कांडा, रणोगी, तिमलियाल, पाली कुणा गांव की थी। मौण मेले के लिए गांव के प्रति परिवारों द्वारा टिमरु का पाउडर तैयार करना होता है। मौण मेले का त्योहार आपसी भाईचारे व क्षेत्र की एकता का प्रतीक माना जाता है। कई दशकों से बिना सुरक्षा व्यवस्था के मौणमेला संचालित होता आ रहा है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a huge crowd of people gathered dancing to the beats of drums to catch fish in the river A huge crowd of people gathered in Maun fair dancing to the beats of drums In Tehri In Uttarakhand tehri news uttarakhand uttarakhand news उत्तराखण्ड के टिहरी में नदी में मछलियां पकड़ने उत्तराखण्ड न्यूज टिहरी न्यूज मौण मेले में ढोल-नगाड़ों पर झूमते लोगो का उमड़ा हुजूम

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More