उत्तराखण्ड में आज और कल पहाड़ी क्षेत्रो में मौसम शुष्क तो मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में पहाड़ की ऊंची चोटियों में बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को शुरू हुई बर्फबारी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ और बागेश्वर की ऊंची चोटियां चांदी की तरह चमक उठी। 
 
 
 
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 3 जनवरी शनिवार और कल 4 जनवरी रविवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है।वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है।   
 
राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों के अलावा नैनीताल, चंपावत, पौड़ी, देहरादून जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आसमान मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। 
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 19 डिग्री सेल्सियस और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में गुरुवार को हल्के हिमपात के बाद शुक्रवार को भी बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई। आसपास की चोटियों पर बर्फ जमी हुई है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील अंतर्गत नंदा देवी, नंदा कोट, हरदेवल, त्रिशूल, राजरंभा और पंचाचूली की चोटियों पर बर्फबारी होती रही। बादल छटने के बाद चोटियां चमकती नजर आई।  लिपुलेख, नावीढांग, गुंजी, कुटी और आदि कैलास में भी हल्का हिमपात हुआ। बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों बोरबलड़ा, खाती तथा वाछम क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ बर्फबारी हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news dry weather is expected in the hilly regions today and tomorrow In Uttarakhand uttarakhand news Uttarakhand weather forecast today and tomorrow weather forecast issued by the Meteorological Center Dehradun while a yellow alert for fog has been issued for the plains उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More