लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही जारी, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों के साथ ही नकदी की जब्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन के सकुशल आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, है। आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा और 02 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही के साथ ही 126 पेटी देशी/अंग्रेजी शराब व 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद। 14 लाख रूपये भी जब्त किये है।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 


प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के सकुशल आयोजन के लिए आदर्श आचार संहिता का कढ़ाई से पालन कराने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र  तथा एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल  हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस के सर्किल/थानों मे सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा 74 अभियुक्तों के विरूद्व गुण्डा अधिनियम तथा 02 अभियुक्तों के विरूद्व गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों मे चैकिंग के दौरान निरोधात्मक कार्यवाही में अब तक 878 लीटर (98 पेटी) अवैध देशी शराब, 148 लीटर (28 पेटी) विदेशी तथा 1,725 लीटर कच्ची शराब बरामद तथा 14 लाख रूपये कैश जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 

आज भी नैनीताल पुलिस द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में दो अभियुक्तों को क्रमशः 04 पेटी देशी शराब के साथ, हल्द्वानी क्षेत्र में एक अभियुक्त को क्रमशः 10 पेटी दबंग देशी शराब के साथ एवं बनभूलपुरा क्षेत्र में एक अभियुक्त को 05 इन्जैक्शन Buprenorphine व 05 इंजैक्शन Avil कुल 10 नशीले इन्जैक्शनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news In view of Lok Sabha elections Nainital Police's action continues Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल की न्यायालय में हुई सुनवाई के बाद दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे तीन बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाब में पुलिस द्वारा फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में आयोजित अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन में हुआ किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन, विमला पाल रौथाण अध्यक्ष और किशन बघरी चुने गए सचिव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। बिंदुखत्ता में रविवार (आज) अखिल भारतीय किसान महासभा के सम्मेलन के साथ ही बिंदुखत्ता की किसान परिषद और किसान कमेटी का गठन किया गया,  जिसमें विमला पाल रौथाण को अध्यक्ष और किशन बघरी को सचिव चुना गया।   सम्मेलन का उद्घाटन करते […]

Read More