मौसम अलर्ट के मद्देनजर कल कुमाऊं के अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ के स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी नैनीताल ने भी समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी/कुमाऊं। उत्तराखंड मे मौसम के मद्देनजर कल यानी 15 सितम्बर को अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखंड आपदा प्रबंधन केंद्र द्वारा जारी मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मद्देनजर जिला अधिकारी अल्मोडा, पिथौरागढ़ औऱ चंपावत के आदेश के अनुक्रम में कल बृहस्पतिवार 15 सितंबर को कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय व अशासकीय व निजी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आदेश का अपने अधीनस्थ विद्यालयों में कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करे। साथ ही ये भी अवगत कराना है की सभी शिक्षक और कर्मचारी अपने विद्यालय पर बने रहेंगे। आवासीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खुले रहेंगे। वहीं जिलाधिकारी नैनीताल ने भी समस्त अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है तथा क्षेत्र में तैनात समस्त अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। विशेषतः जनपद में पेड़़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाने के निर्देश के साथ वर्षा के उपरान्त बैराज नदियों/नालों में तेज जल प्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में टीमें तैनात करने को कहा गया हैं। लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों को भूस्खलन से संवेदनशील मार्गो पर उक्त अवधि में जे0 सी0 बी0 मशीनों एंव गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला/परगना/विकासखण्ड एंव संबधित क्षेत्र में अधिकारियों को अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहने तथा अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा संबधी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एंव जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नंबर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Champawat and Pithoragarh of Kumaon tomorrow District Magistrate Nainital also instructed all the officers to be on alert Haldwani news In view of the weather alert Kumaun news there will be a holiday in the schools of Almora Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More