नैनीताल पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता, फोन छीनने के साथ कोट उतारने का प्रयास 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। रंगकर्मियों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी पर पोस्टर फड़वाने का आरोप लगाते हुए तू तड़ाक करते हुए उनका फोन भी छीन लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अधिशासी अधिकारी ने रंगकर्मियों के कुछ पोस्टर इसलिये फड़वा दिए क्योंकि उन पोस्टरों को लगाने की संस्तुति पालिका से नही ली गयी थी। इससे गुस्साए रंगकर्मी अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और उन से तू तडाक करते हुए जलील करने के साथ ही उनका फोन भी छीन लिया। उनका कोट भी उतारने की कोशिश करते हुए पोस्टर फाड़ने की एवज में 25000 की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी इदरीश मलिक कुछ ज्यादा ही भड़क गए और तू तड़ाक पर उतर आये। वहीं अधिशासी अधिकारी शांति भाव से समझाते रहे कि नगर पालिका को भी इस संबंध में अवगत कराना जरूरी था। इस बीच वेतन की मांग को लेकर वार्ता करने के लिए पहुंचे सफाई कर्मचारियों का पारा चढ़ गया और वह अधिशाषी अधिकारी के बचाव में आ गए। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी और वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट के वहां पहुंचने के बाद भी जमकर धक्का-मुक्की के साथ विवाद और बढ़ गया। रंग कर्मियों ने हाथापाई भी की। दोनों पक्षों को मल्लीताल कोतवाली थाने में बुलाया गया है। सफ़ाई कर्मी सार्वजनिक माफी की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Indecency with the executive officer of Nainital Municipality nainital news snatching the phone and trying to take off the coat Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More