विवाह पंजीकरण, म्यूटेशन सहित दस्तावेजी कार्यों को ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं की  अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
नैनीताल। सरकार द्वारा बैनामा, वसीयत, विवाह पंजीकरण, म्यूटेशन सहित अन्य दस्तावेजी कार्यों को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने गुरुवार से राजस्व न्यायालयों और उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करते हुए न्यायालयों में कार्य बहिष्कार करने के साथ ही सरकार कापुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। 
 
एसोसिएशन के अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अधिवक्ताओं के विधि व्यवसाय को भारी नुकसान होगा साथ ही, उनके साथ कार्यरत लिपिक, कातिब और अन्य कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। एसोसिएशन के सचिव संजय सुयाल ने ऑनलाइन रजिस्ट्री को आम जनता के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी की संभावनाएं बढ़ेंगी। पूर्व सचिव दीपक रूवाली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्रियां तैयार किए जाने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से हजारों लोगों का रोजगार छिन जाएगा। इसलिए इस आदेश के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने विभिन्न न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए विरोध सभा आयोजित कर सरकार का पुतला दहन कर सरकार से इस निर्णय को वापस लेने की मांग की। साथ ही अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस आदेश को निरस्त नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन और राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। 
 
सभा को हरिशंकर कंसल, मनीष मोहन जोशी, राजेंद्र मेहरा, ज्योति प्रकाश बोरा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संबोधित किया इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट, आर. पी. चंदोला, नीरज साह, राजेंद्र कुमार पाठक, गिरीश चंद्र खोलिया, पुलक अग्रवाल, कैलाश जोशी, कैलाश बल्यूटिया, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, राकेश सुयाल, अखिल साह, प्रदीप परगाई, अनिल बिष्ट, भगवत प्रसाद, सोहन तिवारी, पंकज कुमार, पुरन बिष्ट, भगवत सिंह जंतवाल, मनीष कांडपाल, नवीन पंत, ललित रावत, शंकर चौहान, ललित जोशी, सुभाष जोशी, जितेंद्र बंगारी, कमल चिलवाल, नीलेश भट्ट, नवीन तरुण चंद्रा, गंगा बोरा, उमेश कांडपाल, मुकेश कुमार, रवि कुमार, शारिक अली खान, दीपक दानू, निर्मल कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, शाहनवाज सिद्दीकी, गौरव भट्ट, दिग्विजय सिंह मेहरा, नीरज गोस्वामी, संतोष एम, दानिश कुमार, पंकज जोशी, राजेंद्र बोरा, मुन्नी आर्य, तानुप्रिय जोशी, किरण आर्या, जया आर्या, आकांक्षा आर्या सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Advocates' indefinite strike begins in protest against marriage registration Advocates' indefinite strike begins in protest against marriage registration and mutation being done online mutation and other documentary works being done online nainital news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More