भारतीय टीम के विकेट कीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता


रुड़की। भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रुड़की में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पंत दिल्ली से रुड़की अपने आवास के लिए आ रहे थे तभी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और काफी बुरी तरह से जल गई। घटना में पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

दुर्घटना के बाद तुरंत 108 की मदद से उपचार के लिए पन्त को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। पंत की कार की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक रहा होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंत के सिर और पैर में चोट आई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।  बताते चलें कि हाल ही में उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया है। पंत को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। खबरें आई थीं कि उनके घुटने में चोट थी और बीसीसीआई ने उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करने को कहा है। अब इस हादसे के बाद पंत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनका जल्द वापसी करना मुश्किल होता दिख रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Indian team's wicket keeper-batsman Rishabh Pant seriously injured in a road accident rurki news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More